कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना इलाके के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 13 लड़कियों को पकड़ा है। जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल इन लड़कियों के साथ 2 कस्टमर भी पकड़े गए हैं। महिला थाना में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ ट्रैफिकिंग एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :CRPF टीम पर आतंकी हमला, 8 आम नागरिक घायल
एसपी को मिली थी सूचना
किशनगंज जिले के एसपी कुमार आशीष को प्रेमनगर रेडलाइट एरिया के फिर से गुलजार होने की जानकारी मिली थी। उन्हें बताया गया था कि रेडलाइट एरिया में इशहाक, जरीना, आजाद, खुशबू, चांद, कुर्बान, खालिद आदि बाहर से लड़कियों को जबरन लाकर उनसे देहव्यापार करा रहे हैं। एसपी ने फौरन बहादुरगंज, कोचाधामन, पौआखाली और महिला थानाध्यक्ष के साथ सदर डीएसपी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की और उन्हें रेड मारने का आर्डर दिया।
यूपी और आरा के कस्टमर पकड़े गए, कई हो गए फरार
छापामारी दल ने प्रेमनगर को चारों तरफ से घेर लिया और एकसाथ धावा बोल दिया। पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। मौके से फरार हो रहे उत्तर प्रदेश के सुधियानी, कुशीनगर निवासी रामसुधारे पिता दीपक गौर और आरा जिला के भकुरा निवासी राजकुमार गुप्ता को पुलिस ने दबोच लिया। कई अन्य ग्राहक पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने में सफल रहे। तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ साथ चार बाइक सहित एक पिकअप वाहन को मौके से जब्त किया।
इसे भी पढ़ें :लेवी वसूलने पहुंची महिला उग्रवादी समेत दो को पुलिस ने दबोचा
इस दौरान पुलिस ने जरीना खातून और खुशबू बेगम के घर से असम निवासी दो नाबालिग लड़कियों और इशहाक के घर से मालदा बंगाल निवासी नाबालिग लड़की को बरामद किया। पूछताछ के दौरान बरामद पीडि़ताओं ने चकलाघर संचालकों के द्वारा जबरन लड़कियों से देहव्यापार कराने और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने की जानकारी दी। पीडि़ताओं ने बताया कि इंकार करने पर उन्हें बुरी तरह से प्रताडि़त किया जाता था और कई दिनों तक भूखा रखकर मारपीट की जाती थी। जिसके बाद महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई है। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि देहव्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें :पलामू में ट्रिपल मर्डर, …और आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट








