Ranchi: JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष पर लगा गंभीर आरोप। झारखंड में हेमंत सरकार को कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त कर पहले अस्थिर करने की साजिश रची जा चुकी थी। इसमें सफलता नहीं मिली। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों को तोड़ने की साजिश कका मामला सामने आया है। इस संबंध में JMM के घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकीदर्ज कराई है।इस मामले में JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा- ‘इस बात की जानकारी नहीं है। इसलिए कुछ भी नहीं बोल सकते हैं।
JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष पर लगाया आरोप
रामदास सोरेन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- ‘JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल पैसे का प्रलोभन देकर हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। केजरीवाल और अशोक हमारे आवास पर आए। दोनों ने JMM के अन्य विधायकों का नाम लेकर उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए प्रलोभन दिया। कहा कि वे नई पार्टी बनाकर भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे।’ रामदास के अनुसार, इस घटना से पूर्व भी रवि केजरीवाल ने दो-तीन बार उन्हें मोबाइल पर भी संपर्क किया था।
हटिया एसपी को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
बता दें कि घाटशिला विधायक ने 12 अक्टूबर को धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पर IPC की धारा 124 ए, 171 ई, 120 डी, 34, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी हटिया के SP विनीत कुमार को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली महिला की लाश…
इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video
इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्मी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को










