spot_img
spot_img

ओरमांझी में सनसनीखेज चोरी का खुलासा, मिले केवल इतने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के ओरमांझी इलाके में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बाहर गये भाजपा नेता प्रदीप तिवारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और नकदी 7,28,000  के साथ लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर समेट ले गये थे। इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार मृत्युंजय कुमार उर्फ बॉबी (महुवार, थाना हरला, जिला बोकारो), पारस कुमार चौधरी (हरिहर सिंह रोड, मोराबादी, रांची) एवं हरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टी (गोबिंद सिंह कॉलोनी, बोकारो स्टील सिटी) की निशानदेही पर केवल 61,500 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल (JH02P 4272- JH01FD 9968) एवं 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इस संबंध में विक्रांत तिवारी ने 8 मार्च को थाना में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ कुछ दिनों के लिये बाहर वृंदावन गये थे और घर में ताला बंद था। लौटकर ताला खोलने की कोशिश की तो पता चला कि दरवाजे पर किसी ने दूसरा ताला लगा दिया था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा और अलमारी खुली मिली। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर से  करीब 7,28,000 रुपये नकद एवं लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर चोरी कर लिये। घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची के रूरल SP प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम CCTV फुटेज एवं टेक्निकल सेल की मदद से तीन चोरों को अरेस्ट कर लिया। टीम में ओरमांझी के थानेदार शशिभूषण चौधरी, ASI अमित कुमार, बिनय कुमार, रंजीत कुमार गहतो, हेमंत यादव, सिपाही महेन्द्र राम एवं गृहरक्षक अनिल कुमार महतो शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : मेडिकल छात्रा ने लिखा, “मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती”, फिर हो गया भयानक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...