spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सनसनीखेज खुलासा : 36 ATM के 1.81 करोड़ में से 60 लाख लगाया सट्टा में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची के ATM से चुराये गये एक करोड़ 81 लाख रुपये सट्टा में लगा दिये गये। चोरी के 60 लाख रुपये सनोज ठाकुर को सट्टा में लगाने के लिए दिये गये। बाकी के रुपये लेकर इस कांड के नामजद अभियुक्त अमित कुमार मांझी और सुभाष चेल फरार हो गये। एक करोड़ 81 लाख रुपये को चुराने में शामिल अतुल शर्मा और सनोज ठाकुर को अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अतुल और सनोज ठाकुर के घर में छापामारी कर लगभग एक जगह से 5 लाख और एक जगह से 1 लाख 55 हजार रुपये बरामद किया है। गिरफ्तार सटोरिया सनोज ठाकुर ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया कि दिल्ली का एक शख्स मुख्य सरगना है। वह उसी के संपर्क है। वैसे सट्टा लगाने का मुख्य बुकी दुबई में रहता है। सनोज औऱ अतुल के मोबाइल जब्त कर लिये गये हैं। जब्त मोबाइल में सट्टा में लगाये गये रुपयों के लेन-देन के व्हाट्सऐप मैसेज पाये गये हैं। पुलिस फरार अमित और सुभाष चेल को खोज रही है। गिरफ्तार सनोज रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के आनंदपुर रोड नंबर 7 में रहता है। वहीं, अतुल साउथ रेलवे कालोनी, चुटिया में रहता है। फरार अमित और सुभाष भी चुटिया का रहने वाला है।

यहां याद दिला दें कि राजधानी रांची के 36 ATM में पैसा डालने वाली कम्पनी CMS के कस्टोडियन अमित औऱ सुभाष 1 करोड़ 81 लाख रुपए लेकर फरार हो गये। कम्पनी का कार्यालय अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कालोनी हाऊस नम्बर 82 में है। बैंक से रुपए लेकर एटीएम में डालने के लिए यह दोनों कस्टोडियन प्रतिनियुक्त किये गये थे। रूट नम्बर 1 में कुल 36 एटीएम है। यह सभी एटीएम शहरी इलाकों में है। इस रूट में ही अमित और सुभाष को प्रतिनियुक्त किया गया था। 14 जुलाई की सुबह उक्त दोनों कस्टोडियन दफ़्तर नहीं आये। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ़ मिला। दोनों को घर में भी खोजा गया, पर नहीं मिले। इल्ज़ाम है कि यह दोनों कस्टोडियन सभी एटीएम की चाबी लेकर 13 जुलाई से ही फ़रार है। सूत्रों के अनुसार 11 से 13 जुलाई के बीच ATM से रुपए निकाले गये हैं। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में 17/07 को प्रथमिकी दर्ज की गई है। इस कांड में शामिल अतुल शर्मा को गिरफ्तार करने में अरगोड़ा के थानेदार बिनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, रोहित कुमार और सुमित कुमार सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.40% स्टूडेंट्स पास

इसे भी पढ़ें :CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये बनी टॉपर…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :“फ्लाइट में बम है”… सुनते ही क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें :खुशियों के मारे झूम उठा आदिवासी समाज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...