Dumka : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाये गये। घर के अंदर पत्नी आरती कुमारी (27) और दो मासूम बच्चे रूही (4) और विराज (2) के शव मिले, जबकि उनके पिता बीरेंद्र कुमार (32) का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। बीरेंद्र के गले पर रस्सी के निशान पाये जाने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया है। मछली विक्रेता बीरेंद्र ने दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से वापस घर लाया था। रविवार की सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे, तो घर के अंदर तीनों के शव पड़े मिले। इसके बाद बीरेंद्र की खोज के दौरान उसकी लाश खेत से बरामद की गई। सूचना पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुमका SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि चारों शव बरामद कर लिये गये हैं और पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
इसे भी पढ़े : खू’न से लिखी गई प्रेम कहानी…
इसे भी पढ़े : आधार का नया रहस्य, अचानक गायब होगी ये जानकारी…
इसे भी पढ़े : सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते दो युवकों को रौंद डाला, बवाल…
इसे भी पढ़े : झारखंड मे फिर इस रोज से बढ़ेगी ठंड… जानें






