Kohramlive : देश के सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र आधार कार्ड को लेकर UIDAI जिस बदलाव पर काम कर रहा है, उसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिये हैं। यह वही आधार कार्ड है जिसकी कॉपी हम रोजाना न जाने कितनी जगह जमा करते हैं, बैंक, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, लेकिन अब इस कार्ड का रूप पूरी तरह बदलने की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार, UIDAI आधार कार्ड से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हटाने पर विचार कर रहा है। आने वाले नये आधार कार्ड पर न एड्रेस होगा, न जन्मतिथि, न पिता/पति का नाम और सबसे चौंकाने वाली बात, आधार नंबर भी नहीं दिखेगा। कार्ड पर सिर्फ दो चीजें होंगी आपका नाम और एक “रहस्यमयी” QR कोड, जिसमें आपकी पूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से छिपी रहेगी। UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के मुताबिक, आधार की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिये यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लोग जब भी किसी कार्यालय या संस्था को अपना आधार देते हैं, तो उनके सामने हमारी पूरी व्यक्तिगत जानकारी खुल जाती है। नया सिस्टम इस खतरे को पूरी तरह खत्म करेगा।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि UIDAI इस बदलाव को दिसंबर 2025 से लागू करने की तैयारी में है। इसके साथ एक नई ऐप भी आयेगी, जिसमें आप खुद तय कर पायेंगे कि सामने वाले को अपनी जानकारी का कितना हिस्सा दिखाना है, पूरी पहचान या सिर्फ बेसिक वेरीफिकेशन। कह सकते हैं कि आधार कार्ड अब सिर्फ एक कार्ड नहीं, बल्कि एक “डिजिटल तिजोरी” बनने जा रहा है, जिसकी चाबी सिर्फ आपके हाथ में होगी।
इसे भी पढ़ें : सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते दो युवकों को रौंद डाला, बवाल…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
इसे भी पढ़ें : 7.11 करोड़ की सनसनीखेज लूट, पहरेदार ही निकले लुटेरे…






