Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका थाना से कुछ ही दूरी पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाईवा ने दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मानपुर गांव के रहने वाले 22 साल राजू कुमार रवि और 21 साल के अनिल कुमार रवि तड़के पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी के तहत नियमित दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। मोड़ पर अनियंत्रित हाईवा पहले उन्हें टक्कर मारते हुये पलट गया और दोनों युवक गिट्टी के नीचे दब गये।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गुस्साये ग्रामीणों ने रंका–रमकंडा मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की। मौके पर SDO रुद्र प्रताप, SDPO रोहित रंजन सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे और हालात काबू में करने की कोशिश की। प्रशासन ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि करते हुये आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़े : राजधानी में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
इसे भी पढ़े :झारखंड मे फिर इस रोज से बढ़ेगी ठंड… जानें
इसे भी पढ़े : 70 हजार की सुपारी देकर म’रवा दी गो’ली…
इसे भी पढ़े :झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ पर आन-बान-शान का महोत्सव…






