धनबाद में दिनदहाड़े सनसनी, CCTV में कैद हुई वारदात

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद एक बार फिर गोलियों की दहशत से दहल उठा। कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में एक युवक के सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। पूरी वारदात CCTV में साफ कैद हो गई है। युवक सड़क किनारे चल रहा था तभी पीछे से आ रही बाइक पर बैठे तीन बदमाश उसके बराबर आये। पीछे बैठे शूटर ने बिना किसी हिचक के सिर में सटाकर गोली दाग दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को SNMMCH भेजा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिंदरी SDPO आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि CCTV फुटेज से कुछ अपराधियों के क्लियर फोटोग्राफ मिले हैं। पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव की बेटी ने फिर किया पोस्ट, सियासी हलचल तेज…

इसे भी पढ़ें : विदेशी प्रतिनिधियों ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात

इसे भी पढ़ें : शपथ से पहले JDU ने बता दिया नई सरकार का एजेंडा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...