शपथ से पहले JDU ने बता दिया नई सरकार का एजेंडा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पटना के वीर चंद पटेल पथ पर JDU ने चार बड़े होर्डिंग लगाकर साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार की अगली NDA सरकार किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस करेगी। महिला सुरक्षा, युवाओं को नौकरी और राज्य में तेज औद्योगिक विकास, ये तीन बड़े संदेश हर पोस्टर में दिखे। पहले पोस्टर में “आभार बिहार” लिखकर जनता को भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया है।

posters of Nitish Kumar

दूसरे पोस्टर में एक करोड़ नौकरियों के वादे को दोहराया गया है, जिससे साफ है कि रोजगार नई सरकार की प्राथमिकता होगी। तीसरे पोस्टर में युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा और अवसरों को मुख्य एजेंडा बताया गया है। चौथे पोस्टर में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ नजर आये, संदेश “डबल इंजन की रफ्तार से सजेगा बिहार” यानी उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

posters of Nitish Kumar

40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये जा रहे हैं। PM मोदी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। NDA के 202 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से समर्थकों को लेकर पहुंचेंगे, इसलिए समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहने वाला है। नई सरकार के गठन से पहले ही जदयू ने होर्डिंग्स के जरिये यह साफ कर दिया है कि आने वाले पांच साल नौकरी, सुरक्षा और औद्योगिक विकास पर फोकस रहने वाले हैं।

posters of Nitish Kumar

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...