लालू यादव की बेटी ने फिर किया पोस्ट, सियासी हलचल तेज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। अपने पिता को किडनी दान देने को लेकर उठ रहे सवालों पर रोहिणी ने कड़ा रिएक्शन दिया है और सीधे-सीधे तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर भी निशाना साधा है। रोहिणी ने कहा कि जो लोग लालू यादव के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर सहानुभूति दिखाने के बजाय उन गरीब मरीजों की मदद करनी चाहिये, जो अस्पतालों में किडनी के इंतजार में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि “अगर इतना ही लालू जी से लगाव है, तो उनके नाम पर किसी जरूरतमंद को किडनी दान करें।”

अपने कड़े बयान में रोहिणी ने कहा कि शादीशुदा बेटी द्वारा पिता को किडनी देने पर सवाल उठाने वालों में हिम्मत है तो खुले मंच पर बहस करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी किडनी को ‘गंदा’ बताकर उनके त्याग को सवालों में घेर रहे हैं। रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने संजय यादव और उनसे जुड़े लोगों पर तंज कसते हुये कहा “एक बोतल खून देने में जिनका खून सूख जाता है, वे किडनी दान पर उपदेश दे रहे हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा के कुछ ट्रोलर और पत्रकार उन्हें लगातार गालियां दे रहे हैं, लेकिन वह सच्चाई और पिता के लिये किये गये अपने निर्णय पर अडिग हैं। रोहिणी आचार्य के इस बयान से आरजेडी के भीतर और बाहर दोनों जगह नई सियासी हलचल तेज हो गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...