Chatra : चतरा के NH-22 पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मेन रोड पर एक पेड़ के नीचे दो लाशें एक साथ लोगों ने देखी। लाशों की शिनाख्त सुरेश साहू और सोनू कुमार के रूप में की गई। दोनों रिश्ते में दादा-पोता थे। उनका घर लटमा में है। NH पर शव मिलने की फैली खबर पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गये। दादा पोते का शव देख लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। शव के पास एक बाइक भी पड़ी थी। गुस्साए लोगों ने एनएच जाम कर दिया।
मृतक सुरेश साहू के कान से खून बह रहा था, जिसे देख लोगों का कहना था कि दादा-पोता को मार कर वहां सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सूचना पुलिस तक भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या ठनका से मौत की आशंका जताई है। वहीं कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी। वारदात चतरा के सिमरिया थाना इलाके की है। इधर, सुरेश और सोनू के परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत क्या बरसी, बच गई 2 बच्चियां, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता जरूरी : राजेश्वरी बी
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विभागों का सेंट्रलाइज्ड डेटा सेंटर बनाने का दिया निर्देश
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो










