Ranchi : नक्सली हो या उग्रवादी, इनके फड़फड़ाते बाजूओं को तोड़ने-मरोड़ने में काबिले तंजीम माने जाते हैं झारखंड जगुआर के जांबाज जवान। इनके बिना हर ऑपरेशन अधुरा। चाहे ऑपरेशन डबल बुल हो या ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म या फिर ऑक्टोपस, हर किसी में अपनी वीरता की गाथा लिख जाते हैं बेशक। IG अमोल वेणुकांत होमकर की निगरानी में STF जवानों का इकबाल बुलंद है। नव-नियुक्त DGP अजय कुमार सिंह भी आज यह बोल गये कि झारखंड जगुआर के जांबाज जवानों के खून-पसीने से ही नक्सल पर काबू पाया जा सका। अब नक्सली गिने-चुने इलाकों में ही हांफ रहे हैं। मौका था झारखंड जगुआर के 15 वां स्थापना दिवस का।
बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद DGP ने कहा कि गुजरे 15 साल में जगुआर ने नक्सल आउटफिट्स के खिलाफ बेहतर काम किया है। जिला पुलिस के साथ कदम में कदम मिला बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं। नये लड़के बेहतर काम कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने पुलिस की चुनौतियों को ठीक करने की दिशा में बेजोड़ काम किया है। ऐसे में पुलिस का मनोबल बढ़ा है। गुजरे 15 सालों में तीन सौ से ज्यादा हार्ड कोर नक्सली धरे गये, वहीं कईयों को मार गिराया गया। DGP अजय कुमार सिंह ने आगे कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों का जब तक नाश नहीं हो जाता, तब तक जगुआर अपनी भूमिका निभाते रहेगा।
IG होमकर झारखंड जगुआर की स्थापना और उसके मकसद के बारे में विस्तार से बता गये। IG होमकर ने कहा कि नक्सलियों के मांद में घुस कर बूढ़ा पहाड़ पर तिरंगा फहराने में STF के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। लातेहार में मुठभेड़ में शहीद हो जाने वाले उप समादेष्टा राजेश कुमार के नाम STF परिसर में स्पोर्टस स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। वहीं गुजरे 15 सालों में शहीद जवानों के परिवार को मान-सम्मान देकर उन्हें पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर IG अमोल वेणुकांत होमकर ने वीर शहीद जवानों के नाम अपना रक्त भी दान किया। वहीं जगुआर के जवानों ने नक्सल एनकाउंटर का लाइव एक्शन कर डेमो भी दिखा गये। नक्सल ऑपरेशन के दरम्यान एनकाउंटर जैसा माहौल दिखाया। जवानों ने इस डेमो में बताया कि कैसे माओवादी जंगल-पहाड़ों में ग्रामीणों को उकसाते हैं। वहीं पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जगह-जगह IED बिछाते हैं। बिहड़ों में नक्सलियों से निपटना कितना मुश्किल हैं। अगर मुठभेड़ में कोई जवान शहीद हो जाते तो साथी जवान की भूमिका क्या होती है। इस मौके पर जीत ही लक्ष्य है, इसका संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण DG अनुराग गुप्ता, जैप के ADG प्रशांत सिंह, वायरलेस ADG आरके मल्लिक, ऑपरेशन ADG संजय आनंद लाटकर, CRPF के IG अमित कुमार एवं ऑपरेशन IG अमोल वेणुकांत होमकर सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : विराट को इस लड़की ने सरेआम किया LIPLOCK!…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, क्या IPL 2023 से बाहर होंगे तेज गेंदबाज बुमराह
इसे भी पढ़ें :T20 World Cup में भारत की छोरियों की एंट्री…देखें
इसे भी पढ़ें :CSK को बड़ा झटका, नहीं खेल पायेगा ये धुरंधर
इसे भी पढ़ें :वनडे सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान, देंखे किसे मिला मौका…












