KohramLive : गैंगस्टर टेरर फंडिंग को लेकर एक्टिव मोड में आई NIA ने आज एक साथ 79 जगहों पर रेड किया। यह रेड दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी में हुई। सबसे ज्यादा छापामारी पंजाब में हुई। गैंगस्टर नेटवर्क को NIA खंगालने में जुटी हुई है। NIA द्वारा यह कार्रवाई गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर की जा रही है। बीते साल भी दिल्ली में ताबड़तोड़ छापामारी की गई थी। तब नामी छह गैंगस्टरों से लंबी पूछताछ भी की गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बवाना गैंग के नाम पर देश के कई हिस्सों में फंडिंग की बात सामने आई है।
इससे पहले NIA ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में PFI के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA ने PFI के कई पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया था। यह छापेमारी बीते 18 फरवरी को भोर में हुई थी। वहीं सोमवार की रात यूपी के प्रतापगढ़ और पीलीभीत में भी छापामारी की गई। गैंगस्टर, टेरर फंडिंग और आर्म्स सप्लायर नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में नक्सलियों का तांडव… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :Dadasaheb Phalke Awards में ‘द कश्मीर फाइल्स’ और RRR का जलवा, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :रांची में धारा 144 लागू, जानें कब और कहां…
इसे भी पढ़ें : एक महीने में दो बार मिलेगा मुफ्त राशन, सरकार का ऐलान
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : होली पर रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अब ट्रेन से कार भी भेज सकते हैं यूपी और दिल्ली, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, जान लें वरना…
इसे भी पढ़ें : घर बनाना होगा महंगा : सरकार वसूलेगी टैक्स, बढ़ेंगे ईट के दाम
इसे भी पढ़ें : आपके पास भी हैं 500 के नोट तो पढ़ लें यह खबर, RBI ने जारी किया नया नियम










