वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का निधन, आया था हार्ट अटैक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची के वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह न्‍यूज पोर्टल न्यूज विंग में न्‍यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे। गैस और दर्द की शिकायत के बाद घरवाले उन्‍हें लेकर ऑर्किड अस्पताल पहुंचे। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया। शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब उनके निधन की दुखद खबर आई। अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पत्रकार, परिजन औऱ उनको जाननेवाले पहुंचे थे। नवीन शर्मा की हाल ही में फिल्मी गीतों पर एक किताब ‘फिल्मी गीतों का सफर’ प्रकाशित हुई थी। फिल्मी लेखन में उन्हें काफी रुचि थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक है। वह रांची के कई मीडिया संस्‍थानों में काम कर चुके हैं। वह आकाशवाणी से भी जुड़े रहे थे। वह अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और 1 पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी मुक्ति शाहदेव सरला बिरला पब्लिक स्कूल में टीचर है। वह एक अच्‍छी कवयित्री भी है। उनके निधन पर राज्‍यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।

 

Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…

Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें

Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144

Read More :वेश्‍यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा, जानें…

Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्‍ट हाउस में रखा, सुनें पी‍ड़िता की जुबानी…‍

Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...

छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार को...

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...