UP : शादी में सभी रस्मो की अदायगी बखूबी की गयी। हल्दी से लेकर मेहंदी, नाच- गाना सब धूमधाम से हुआ। दुल्हन को लेने बारात भी उसके घर पहुंच गयी। वहां भी घराती-बराती ने खूब धमाल किया। जयमाला भी अच्छे से सम्पन्न हुई। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। हुआ यूं कि दूल्हा-दुल्हन के साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए लड़का-लड़की दोनों पक्ष के लोग एक साथ स्टेज पर पहुंच गए। दोनों मे सेल्फी के लिए पहले हम-पहले हम शुरू हो गया। सेल्फी लेने के चक्कर में बात इतनी बिगड़ गयी कि मारपीट शुरू हो गयी। पूरा माहौल गरमा गया। इस मारपीट में बीच-बचाव करने गए लड़के के मामा और लड़की की बहन बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया।
इस बात पर दूल्हे राजा बिदक गए। उन्होंने शादी करने से ही मना कर दिया। वह बारात लौटाने पर उतारू हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। उन्होंने दूल्हे को बहुत समझाया बुझाया। पुलिस के बहुत समझाने पर दूल्हा मान गया और शादी सम्पन्न हुई। चौंका देने वाली यह घटना देवरिया के रामपुर कारखाना धूस के माधवपुर गांव से सामने आयी है।
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट पकड़ने के नियम में बड़ा बदलाव, अब इतने घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…








