Kohramlive : रेप की वारदात हर रोज बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली से तीन अलग-अलग इलाकों से नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का पहला मामला 13 साल की नाबालिग साली के साथ हुई। यह घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके की है। पीड़ित बच्ची मीठापुर इलाके की रहने वाली है। आरोप है जब वो घर पर अकेली थी। उस दौरान उसका जीजा घर में आया और अकेला देखकर उसकी औबरू लूट ली। आरोपी ने लड़की का वीडियो वायरल करने की भी धमकी भी दी। घटना के बाद लड़की डरी सहमी थी और अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन लड़की को अस्पताल ले गए। वहीं ये सारा राज खुला।
दूसरा मामला लक्ष्मी नगर इलाके का है, जहां पार्क में खेल रही 6 साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घायल हालत में बच्ची को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता शकरपुर इलाके की रहने वाली है और पार्क में खेलते वक्त उसे कोई उठाकर यमुना खादर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वहीं तीसरा मामला दयालपुर इलाके में सामने आया। यहां पर 12 साल की नाबालिग को ऑटो चालक ने अगवा कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण, जान से मारने की धमकी और POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग छठी क्लास में पढ़ती है, उसके पिता रोजमर्रा का काम काज करते हैं। 28 जून की रात को 7 साल के भाई के साथ गली में खेल रही थी। तभी ऑटो चालक आया और लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और वजीराबाद के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ही मामलों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो






