spot_img

पुलिस को देख चलाने लगे गोली, देखिये फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने कुख्यात संजय सिंह को धर दबोचा है। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल, 17 राउंड जिन्दा गोलियां और एक कार जब्त की है। बीते कल रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को खबरीलाल से सूचना मिली कि दो लोग नारंगी रंग की कार से भंडरा से रांची की ओर जा रहे हैं। दोनों हथियार से लैस हैं। तुरंत रुरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में एक टीम बनाई गयी। टीम को बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला लीड कर रहे थे। टीम चचगुरा गांव पहुंचकर भंडरा से रांची आने वाली गाड़ियों को ताड़ने लगी।

दिन के 2 बजकर बीस मिनट पर नारंगी रंग की टाटा टियागो कार आती दिखाई दी। पुलिस पर नजर पड़ते ही गाड़ी को पीछे ही रोक लिया गया। अंदर बैठे लोगों ने नीचे उतर कर हथियार निकाला और पुलिस पर फायरिंग करते हुए पीछे भागने लगे। पुलिस ने भी उन्हें खदेड़ दिया। एक तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, पर दूसरा भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार शख्स का नाम संजय सिंह है। वह इटकी के गड़गांव का रहने वाला है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फाइल में उसके खिलाफ मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर, आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 मामले दर्ज हैं। यह मामले रांची के इटकी, नगड़ी और बेड़ो थाना में दर्ज हैं। वहीं, पुलिस के चंगुल से बच निकला शख्स संजय का बेटा है। उसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बोले रुरल एशपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप की शिकार विवाहिता के सामने रखी शर्त सुन पुलिस के होश उड़े… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Horrible : छिपकली का गैंगरेप… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...