Bihar : गया में मां के सामने ही उसके 4 महीने के जुड़वा बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। मां रानी देवी का इल्जाम है कि उसके पति देवेश शर्मा ने ही पटककर दोनों बच्चों की हत्या की है। बीती रात वह अपने देवर को खाना देने गई थी। पति को यह बात रास नहीं आई। उसने पत्नी पर अवैध संबंध का इल्जाम लगा पहले उसे खूब पीटा। इसके बाद दोनों बच्चों को मार डाला। घटना के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर पति फरार है। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5 की है।
मामले में रानी देवी ने बताया कि साल 2020 में देवेश शर्मा से उसकी शादी हुई थी। वह अक्सर शराब पीकर घर में कलह करता है। कल रात भी उसने मुझपर अवैध संबंध का इल्जाम लगा मुझे बेरहमी से मारा। यहां तक की मेरे मांग से जबरदस्ती सिंदूर भी धोने लगा। इसके बाद बच्चों को मार डाला। पत्नी की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थानेदार शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित पिता फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची से शुरू होगी एक और वंदे भारत ट्रेन, देखें कहां के लिए
इसे भी पढ़ें : पति के सामने पत्नी का का’टा गला, फिर किए टुकड़े-टुकड़े…
इसे भी पढ़ें : आधी रात भयानक रूप लेगा साइक्लोन ‘मोचा’, NDRF की टीमें तैनात…
इसे भी पढ़ें : BSF के गौरवशाली इतिहास पर हम सभी को गर्व : गवर्नर
इसे भी पढ़ें : IED की चपेट में आए 2 जवान, रांची एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने ‘पर्यटन विहार’ का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : शादी के ही दिन फेसबुकिया प्यार का भयानक अंत…
इसे भी पढ़ें : आधी रात भयानक रूप लेगा साइक्लोन ‘मोचा’, NDRF की टीमें तैनात…








