spot_img

आधी रात भयानक रूप लेगा साइक्लोन ‘मोचा’, NDRF की टीमें तैनात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन ‘मोचा’ आज भयानक रूप ले सकता है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का असर कई राज्यों पर दिखेगा। जिससे भयंकर बारिश होने के आसार है। चक्रवात मोचा उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आज यानी 11 मई की देर रात के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। इसके बाद ये धीरे-धीरे मुड़कर 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12 मई की शाम के आसपास एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज हो सकता है। 13 की शाम को मोचा अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा। वहीं 14 मई की सुबह से इसके थोड़ा कमजोर होने की संभावना है।

चक्रवात मोचा के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में NDRF की 6 टीमों को तैनात किया गया है। जो पूर्व मिदनापुर के रामनगर 1 ब्लॉक, रामनगर 2, हल्दिया, दक्षिण  24 परगना के गोसाबा कुलतली, काकद्वीप, उत्तर 24 परगना  के हिंगलगंज और संदेशखाली में तैनात रहेंगी। साथ ही कोस्ट गार्ड की टीम भी हाई अलर्ट पर है और कोस्ट गार्ड डिजास्टर रिलीफ टीम का गठन किया गया है, जो उड़ीसा और बंगाल के तटवर्ती इलाक़ों में सक्रिय हो गई हैं।

इस तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, बंगाल और अंडमान-निकोबार पर दिखेगा, इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है। इसकी वजह से बांग्लादेश और म्यांमार में भी अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन का लैंडफॉल म्यांमार में ही होगा। इस दौरान हवाएं 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास टूरिस्ट को जाने से रोका गया है।

ओडिशा के भी 18 जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है। जिसमें श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम, एएसआर, अनाकापल्ली, एलुरु, उभया गोदावरी, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, पलनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, तिरुपति, नंदयाला, चित्तूर और कडप्पा और अन्नमय्या शामिल है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 1004 ASI को मिला Promotion… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में जेल में बंद आफताब पर आरोप तय, पर खुद क्या कहा कोर्ट से… जानें

इसे भी पढ़ें : हेलमेट पहनकर शख्स चला रहा कार, कारण जान चौंक जाएंगे आप…

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...