Hazaribagh : गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बीएसएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है, इस पर हम सभी को गर्व है। हमारे बहादुर जवान राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने के साथ आतंकवाद, तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सदैव सचेत रहते हैं और अथक परिश्रम करते हैं। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण व कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। मौका था हजारीबाग के बीएसएफ मेरू कैम्प में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह का। गवर्नर ने सभी प्रशिक्षु उप-निरीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों को मातृभूमि की सुरक्षा और सेवा करने का अहम अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आपने जिस करियर को चुना है, वह चुनौतीपूर्ण व सम्मानजनक है। राष्ट्र की सुरक्षा का अहम दायित्व आप पर है। गवर्नर ने बीएसएफ के परिजनों का भी आभार प्रकट किया।

देश के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिये बीएसएफ को सलाम : गवर्नर
गवर्नर ने उप निरीक्षकों द्वारा प्रदर्शित परेड की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रशिक्षण के दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत को दर्शाता है। गवर्नर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने 1971 के युद्ध में अपनी दक्षता व साहस का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। देश के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिये बीएसएफ को सलाम है।

ये रहे मौजूद
समारोह में बीएसएफ के जवानों द्वारा बैंड डिस्प्ले एवं योगा का भी प्रदर्शन किया गया। गवर्नर सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगाये गये शस्त्र प्रर्दशनी का अवलोकन किया। मौके पर विधानसभा सदस्य मनीष जयसवाल, हजारीबाग जोन के डीआईजी, डीसी नैंसी सहाय, पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे समेत बीएसएफ मेरू कैम्प के अधिकारीगण और जवान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : IED की चपेट में आए 2 जवान, रांची एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें : शादी के ही दिन फेसबुकिया प्यार का भयानक अंत…
इसे भी पढ़ें : आधी रात भयानक रूप लेगा साइक्लोन ‘मोचा’, NDRF की टीमें तैनात…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 1004 ASI को मिला Promotion… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : ‘तुम हमसे बात क्यों नहीं करती’ बोल मारा छुरा, फिर क्या हुआ… देखें












