Ranchi : हमारे आंदोलन को नेताओं ने बिडिया फटाका बना दिया। हमलोग सरकार से अपनी मांग मनवाले के लिए पिछले 8 मार्च से आंदोलन पर हैं। आज मशाल जुलूस निकाला गया था, ताकि सरकार हमलोगों की मांग को सुने और उसपर सकारात्मक पहल करे। मगर कुछ नेताओं ने हमारे आंदोलन को फुस कर दिया। हमलोग अपनी मांग पूरी कराकर रहेंगे, चाहे गोली ही क्यों न खानी पड़े। ये कहना था मशाल जुलूस के बाद वापस लौट रहे कुछ होमगार्ड जवानों का।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर
होमगार्ड जवानों ने ऐलान किया है कि 5 अप्रैल 2021 को झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान जेल भरो आंदोलन करेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक होमगार्ड जवान जेल में ही रहेंगे। होमगार्ड जवान बिहार की तर्ज पर झारखंड सरकार से भी सुविधा देने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 8 घंटे में लूटकांड के दो आरोपी धराए, CCTV फुटेज में देखिए कैसे की थी लूट
झारखंड में होमगार्ड्स के कुल 18643 जवान हैं, जिसमें से 31 सौ महिलाएं है। होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार इनमें से 9000 जवानों को ही ड्यूटी मिल पाती है। जिन जवानों की ड्यूटी लगती है, उन्हें सिर्फ 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से राशि मिलती है।
इसे भी पढ़ें : गुमला में ओझा-गुणी के आरोप में वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या












