KohramLive : दूसरे पति ने महिला के कहने से उसके पूर्व पति का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने जो काम का प्लान बनाया था, वह अंजाम तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि वह भी चाकूबाजी का शिकार होकर मौत की नींद सो गया। यह मामला साल 2016 का है। ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट ऑफ विक्टोरिया में इस पर सुनवाई चल रही है।
महिला पर आरोप है कि उसने पति को कहा कि बच्चे की खातिर उसके पूर्व पार्टनर की हत्या कर दे। पूर्व पार्टनर ने महिला से अपने बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि ग्लेन कैसिडी ने माइकल कैपोसिएना को कथित तौर पर अपनी पत्नी बियांका एडमंडस (35) के कहने पर मारा। एडमंडस ने अपने पति कैसिडी को कहा था कि वह माइकल कैपोसिएना को मेलबर्न के वेस्टमीडाउस में स्थित घर में खत्म कर दे। बाद में दोनों के बीच हुए विवाद में कैसिडी की भी मौत हो गई. उन पर दो से तीन बार चाकू से हमला किया गया था।
मर्डर को अंजाम देने के बाद करना था यह काम
सुप्रीम कोर्ट ऑफ विक्टोरिया में इस मामले की सुनवाई के दौरान ज्यूरी को इससे संबंधित वह लिस्ट भी दिखाई गई, जिसमें सामने आया कि कैसिडी के कामों की लिस्ट में शादी, सेक्स और पत्नी की प्रेग्नेंसी जैसी चीजें शामिल थीं। वह यह सभी काम मर्डर को अंजाम देने के बाद करना चाहता था। रिपोर्ट के मुताबिक तब कैसिडी ने केवल एक गोली से माइकल कैपोसिएना को मारा था। इसके बाद उन्होंने अपनी खाली राइफल उनकी गर्लफ्रेंड सिल्वाना सिल्वा को दिखाई थी, जिन्होंने बाद में इस मामले के बारे में बताया था।
कोर्ट में दिखाया गया सीसीटीवी
इस मामले में कोर्ट के अंदर वो फुटेज भी दिखाया गया, जिसमें कैसिडी ने कैपोसिएना के घर के दरवाजे को खटखटाया था और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, एडमंडस ने खुद पर लगे आरोपों को कोर्ट में नकार दिया। मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किन-किन ट्रेनों में शुरू हो गई है बेडरोल की सुविधा, एक क्लिक में जानिए
इसे भी पढ़ें : बजरंग वर्मा को मिली नई जिम्मदारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए ‘ताकत’ का खजाना है ये फल, डेली खाएंगे तो बढ़ जाएगी ‘पावर’












