spot_img

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के मंसूबों पर फेरा पानी, IED बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : IED बम बरामद : एक बार फिर माओवादियों के नापाक मंसूबे पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है। रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग NH-75 में अवस्थित दोमुहान पुल के समीप कच्ची सड़क से प्लांट नौ आईईडी को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दोमुहान पुल के पास सड़क के किनारे माओवादियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखे गए नौ केन बम और तार को सर्च के दौरान बरामद किया।

IED को बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भारी मात्रा में बम को दोमुहान पुल के समीप छिपाकर रखे थे। इसकी सूचना के बाद सीआरपीएफ 133 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। इधर बरामद सभी आईईडी को दूर जंगल में बम निरोधक दस्ता द्वारा डिफ्यूज किया गया।

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में कंपनी के Agent से 1.25 लाख रुपये की लूट

सघन सर्च ऑपरेशन चलाया

बताते चलें कि बीते छह दिसंबर को बालूमाथ थानाक्षेत्र के जावाबार जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से जिले के विभिन्न इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जबकि माओवादियों के नापाक मंसूबे विफल हुए हैं। बताते चलें कि बम मिलने वाली जगह से ठीक आगे 2008 में माओवादियों ने पुलिस जीप उड़ाई थी, जिसमें मनिका थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
इसे भी पढ़ें : भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्‍ट्री

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...