खूंटी के मुरहू में धारा 144 लागू… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के मुरहू में रामनवमी के जुलूस के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया। शाम ढलते-ढलते जो सड़कें भक्ति और जयकारों से गूंज रही थीं, वहीं थोड़ी ही देर में तनाव की आहट सुनाई देने लगी। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और इलाके में पथराव की घटनायें सामने आ गईं। यह घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां हालात को संभालने के लिये प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा। बताया जा रहा है कि रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को निकली शोभायात्रा के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच तनाव की शुरुआत हो गई थी। उस समय पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पथराव की घटना सामने आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साये लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मुरहू महादेव मंडा के पास इकट्ठा होकर पथराव में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुये प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। खूंटी की SDO Deepesh Kumari ने मीडिया को बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये गये हैं। उन्होंने लोगों से घरों में रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें

Kohramlive : IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान...

शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व...

मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…

Dumka : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस ने...

रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में...