Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। राजधानी में आयोजित समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोक भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुये कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने मंत्रियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद एक-एक कर सभी ने शपथ ग्रहण की। हालांकि, अभी तक मंत्रियों के विभागों का ऐलान नहीं किया गया है।
35 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 35 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें कई वरिष्ठ और चर्चित चेहरों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
- पूर्ण मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में तापस रॉय, मनोज ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, दीपक बर्मन, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दुधकुमार मंडल शामिल हैं।
- वहीं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में मालती रावा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खान को जिम्मेदारी दी गई है।
- इसके अलावा अशोक डिंडा, ज्वेल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश रॉय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता माजी, बिराज विश्वास, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना समेत कई नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
- गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाई थी। इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
इसे भी पढ़ें : मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…
इसे भी पढ़ें : 9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…
इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…






