Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में सोमवार को कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने निदेशक कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और रिम्स प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग भी उठाई।
वेतन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि लगातार तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर-परिवार चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों तक पर असर पड़ रहा है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जा सकता है।
मरीजों को नहीं होने दिया परेशानी
हालांकि कर्मचारियों ने साफ किया कि उनका उद्देश्य मरीजों को परेशान करना नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार नहीं किया गया है और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये वार्डों तथा अन्य कार्यस्थलों पर जूनियर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं होने देना चाहते।
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित वेतन का भुगतान नहीं होना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। फिलहाल रिम्स प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कर्मचारियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि उनकी मांगों पर कब और क्या फैसला लिया जाता है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…
इसे भी पढ़ें : 9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…
इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…
इसे भी पढ़ें : मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : दिग्गज शेखर कपूर बोले, अगर सूर्यवंशी क्रिकेटर नहीं होते तो ‘मासूम’ में ले लेता…






