spot_img
spot_img

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुके हैं। महज 15 साल की उम्र में जिस अंदाज में उन्होंने गेंदबाजों की धुनाई की, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अब उनके भविष्य को लेकर BCCI ने भी बड़ा संकेत दिया है।

वैभव के नाम रहा आईपीएल 2026

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुये बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वैभव ने 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। उनका 237.30 का स्ट्राइक रेट इस बात का सबूत है कि उन्होंने हर गेंदबाज पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला। उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ प्रशंसकों का दिल जीता, बल्कि क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया।

BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

IPL के समापन के बाद BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने वैभव की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव एक बेहतरीन उभरते हुये खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है। सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग देगा। उनके इस बयान को युवा बल्लेबाज के लिए बड़े समर्थन और भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बनाया। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये 15 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। ऑरेंज कैप के अलावा वैभव ने कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी अपने नाम किये।

इसे भी पढ़ें : RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

इसे भी पढ़ें : मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…

इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...