New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर साझा की। तस्वीर में विराट कोहली IPL ट्रॉफी थामे नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का उनके माथे पर प्यार से किस करती दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने इसे खूब पसंद किया। कई यूजर्स ने इसे जीत का सबसे खूबसूरत पल बताया। एक यूजर ने लिखा, “असली ट्रॉफी तो यही है।”
स्टैंड से करती रहीं चीयर
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जहां विराट कोहली मैदान पर अपने बल्ले से कमाल दिखा रहे थे, वहीं स्टैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा पूरे जोश के साथ उन्हें चीयर करती नजर आईं। मैच के दौरान भी कैमरा कई बार उनकी प्रतिक्रियाओं को कैद करता रहा। विराट कोहली कई मौकों पर कह चुके हैं कि अनुष्का शर्मा उनके जीवन और करियर की सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं।
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…






