धनबाद : सूबे में कोरोना ने एक बार फिर कहर मचाना शुरू कर दिया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। धनबाद में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बाद 10 दस क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। अपर समाहर्ता सह सीईओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद श्याम नारायण राम ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
इसे भी पढ़ें : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अवैध हथियार की जुगाड़ में गया सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में
उन्होंने धनबाद में नावाडीह मौजा 265 पूर्वी टुंडी ब्लॉक, झा निवास वृंदावन कॉलोनी नियर पेट्रोल पंप सबलपुर, हारमोनी अपार्टमेंट नियर प्रगति नर्सिंग होम सरायढेला, सनफ्लावर अपार्टमेंट नावाडीह, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कार्मिक नगर, मेन रोड राज ग्राउंड के सामने झरिया, नगरी कला तेतुलमारी, राजगंज नंबर 198, खरखरी 307 तथा सी ब्लॉक वार्ड 22 सरायढेला में पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।












