spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आजम खान पर 48 घंटों के भीतर दूसरा मुकदमा दर्ज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ रामपुर उपचुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ दो दिन में यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिसंबर को रामपुर आए थे। अखिलेश यादव ने विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में किले के मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान आजम खान ने भी भाषण दिया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के साथ ही चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा था। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आजम खान पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप है, इसीलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके खिलाफ विचाराधीन मुकदमों की संख्या 95 हो गई है ।

इस वजह से मुकदमा हुआ दर्ज 

आजम खान ने कहा था क‍ि ‘चीफ इलेक्‍शन कम‍िश्‍नर साहब आप यहां आ जाओ और दे दो  सर्ट‍िफ‍िकेट एमएलए का। हम भी ताली बजाएंगे भांडों की तरह। जरूरी थोड़ी भांड ग‍िरी आप ही करो। हमे भी भांड बना लो।’ इतना ही नहीं आजम खान ने यहां तक कह द‍िया क‍ि ‘अरे ये भांडग‍िरी से स‍ियासत नहीं होती। भांडग‍िरी से देश नहीं चलता है।’ उनके इस बयान का वीड‍ियो अब इंटरनेट मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में नहर खंड के अवर अभियंता और वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी सुरेश कुमार सागर ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट IPC की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत लिखी गई है।

इसे भी पढ़ें : दादा के ख्वाब को पूरा किया, दुल्हन की इंट्री हेलीकॉप्टर से…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में ऐसे भी आ सकती है मौ*त, डरा गया हर मुसाफिरों को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : गैंगवार से दहला सीकर… देखें LIVE वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्हा-दुल्हन के उड़ गये होश, सूना पड़ा आंगन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा, सिमडेगा में आया हार्ट अटैक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...