Kohramlive : दादा का ख्वाब था कि पोता की दुल्हन की इंट्री हेलीकॉप्टर से हो। जमाना देखें कि धीमान बाबू की बहूरिया के कदम उनके आंगन में पड़े हैं। दादा की इच्छा के बारे में जब बेटा-पोता जाने तो ठाना कि हर हालत में दादा की तमन्ना को पूरा करना है।

ठीक ऐसा ही हुआ, शनिवार को देहरादून के रूड़की के DAV कॉलेज के मैदान में जब दुल्हन की इंट्री हेलीकॉप्टर लैंड की तो वहां का नजारा गजब का था। नई नवेली दुल्हन को देखने के लिये हुजूम उमड़ पड़ा था। लोगों को तालियों के साथ दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। रूड़की के चावमंडी में रहनेवाले तुषार की बारात बीते 2 दिसम्बर को बिजनौर गई थी। अपने दादा की इच्छा के अनुसार दूल्हा तुषार अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर से रुड़की लाया।

इस नजारे के कई गवाह बने। घर में भी सभी लोग बेहद खुश थे। तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहा करते थे कि उसकी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लाएंगे। दादा की इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में ऐसे भी आ सकती है मौ*त, डरा गया हर मुसाफिरों को… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : गैंगवार से दहला सीकर… देखें LIVE वीडियो
इसे भी पढ़ें : दूल्हा-दुल्हन के उड़ गये होश, सूना पड़ा आंगन… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा, सिमडेगा में आया हार्ट अटैक
इसे भी पढ़ें : साली के पर्स से चाबी चुरा जीजा क्या कर गया, देखें…






