सीट बंटवारे के साथ दो फाड़ NDA, लोजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

Date:

spot_img
spot_img

बीजेपी को 121 और जेडीयू 122 सीटें मिली

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के बाद अब NDA में भी सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

भारतीय जनता पार्टी  को 121 सीटें मिली है. बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को कुछ सीटें देंगी. आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की. नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए अपने काम के दम पर राज्य में चुनाव लड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : पोको ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और कीमत

एलजेपी के अकेले चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर आज रामविलास पासवान जी स्वस्थ रहते, तो ये परिस्थिति पैदा नहीं होती. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे, कि एनडीए से जुड़े सिर्फ चार दल ही प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्य किसी को प्रधानमंत्री का चित्र इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें : आते ही छा गया सुपरहिट वेबसीरीज मिर्जापुर-2 का ट्रेलर

नीतीश ही बनेंगे सीएम

संख्या चाहे जिसकी जितनी आए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. इसको लेकर किसी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बीजेपी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है. संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. इस बारे में पूरी स्पष्टता है.

इसे भी पढ़ें : बड़े धोखे हैं इस प्यार में… फेसबुकिया लव का खेल, जाना पड़ा जेल

जेडीयू के खिलाफ अपना उम्‍मीदवार उतारेगी लोजपा

एनडीए में मनचाही संख्या में सीट न मिलने के चलते लोजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वो जेडीयू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी. चिराग पासवान ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. वहीं एलजेपी का बीजेपी के प्रत्याशियों को समर्थन रहेगा.

एनडीए से लोजपा के अलग होने और महागठबंधन से मुकेश सहनी की वीआईपी के अलग होने से बिहार चुनाव और दिलचस्‍प हो गया है। कल तक एनडीए का हिस्‍सा रहे लोजपा ने जेडीयू के खिलाफ उम्‍मीदवार उतारने का निर्णय लिया। वहीं कुछ दिन पहले तक एनडीए को कोसने वाली वीआईपी अब बीजेपी के कोटे से मिली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें :

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

49 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार...

रांची के इन 2 अपार्टमेंट में चल रहा था गलत काम, धरा गये 11… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में किराये के फ्लैट से...

ICC रैंकिंग में भारत का डंका, नंबर-1 कौन… जानें

Kohramlive : ICC की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में...

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने के अंदर कराये चुनाव…

UP : यूपी में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

49 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार...

रांची के इन 2 अपार्टमेंट में चल रहा था गलत काम, धरा गये 11… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में किराये के फ्लैट से...

ICC रैंकिंग में भारत का डंका, नंबर-1 कौन… जानें

Kohramlive : ICC की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में...

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने के अंदर कराये चुनाव…

UP : यूपी में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर...