रांची : अवैध बालू के कारोबार पर चला पुलिस का डंडा। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने फिल्मी अंदाज में झाड़ी में छिपकर पहले अवैध बालू लदे वाहनों का इंतजार किया। जैसे ही अवैध बालू लदा वाहन आया पुलिस ने धावा बोलकर 6 वाहनों को पकड़ लिया। वैध कागजात नहीं दिखाने पर सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।
अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सख्त नजर आ रहे हैं। उनके निर्देश पर आज बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें अवैध बालू लदे 6 वाहनों को जब्त किया गया।
Read More : झारखंड का मोस्ट वांटेड पंजाब से धराया !
Read More : मेरी बददुआ लगेगी तुझे, देखें वीडियो …








