Garhwa(Nityanand Dubey) : ईंट-भट्ठों में बच्चों को काम करते देख SDO संजय कुमार भड़क गये। उन्होंने इस ईंट भट्ठे के मालिक के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर कानून-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह निर्देश श्रम अधीक्षक एवं DCPO को दिया गया। वहीं, एक ईट भट्ठे में क्षमता से ज्यादा ईंट बनाते हुये पाया गया। इसपर ईंट भट्ठा मालिक पर जुर्माना ठोंकने को कहा गया। एक ईंट भट्ठे में ट्रक से कोयला को अनलोड होता देखा गया, इसपर कोयला अनलोड करने वाले ट्रक चालक से कोयले का चालान और अन्य दस्तावेज मांगा गया। वहीं, मिले दस्तावेज की जांच की गई। जांच में यह भी गौर किया गया कि ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों को सही मजदूरी मिल रही या नहीं। गढ़वा के DC शेखर जमुआर के निर्देश पर आज SDO संजय कुमार के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने कई ईंट भट्ठों में छापामारी की। छापामारी टीम में गढ़वा के श्रम अधीक्षक संजय आनंद, अंचलाधिकारी सफी आलम, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक मौजूद थे। जिन ईंट भट्ठा में छापामारी की गई, उनके मालिकों के नाम राजू तिवारी, सोनू तिवारी, सुभाष दुबे व चुनमुन दुबे बताये गये।
इसे भी पढ़ें :देर रात तक रील्स देखने का मतलब ”बोका” होना तय…
इसे भी पढ़ें :TikTok सहित कई ऐप्स बंद, यूजर्स को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मिले पांच लाख के नकली नोट, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो




