spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अचानक अस्पताल पहुंचे SDO, खुल गया बड़ा राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव में राधा कृष्ण हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोमवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अचानक पहुंचे और जो सामने आया, वह चौंकाने वाला था।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की संचालिका कविता कुमारी मरीजों का ऑपरेशन करती पाई गईं, जबकि वो सिर्फ BAMS (आयुर्वेदिक) डॉक्टर हैं। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा मरीज ऑपरेशन के बाद लेटे मिले और दर्जनों अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति टीम को देख खेतों की ओर भाग खड़ा हुआ। जांच में कविता कुमारी ने खुद को ‘स्त्री रोग विशेषज्ञ’ और ‘चिकित्सा पदाधिकारी – झारखंड सरकार’ बताया, लेकिन किसी भी सरकारी नियुक्ति से जुड़ी कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सकीं। इतना ही नहीं, अस्पताल में मरीजों से जुड़े कोई भी रजिस्टर या रिकॉर्ड तक नहीं मिला।

SDO संजय कुमार ने इसे क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, इंडियन मेडिकल काउंसिल रेगुलेशंस और भारतीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुये सिविल सर्जन को तुरंत जांच के लिए बुलाया और अस्पताल को सील करने, लाइसेंस रद्द करने व आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। उन्होंने साफ कहा “ऐसे फर्जी अस्पताल गरीब और भोले-भाले मरीजों की जान से खेल रहे हैं। अब इस पर सख्त एक्शन होगा।” स्थानीय लोग भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते नजर आये। SDO ने भरोसा दिलाया कि जिले में अनाधिकृत अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान जल्द शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : IPS कुलदीप द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : रांची के इस इलाके में कल 3 घंटे बिजली रहेगी गुल…

इसे भी पढ़ें : भारत का बेटा, अंतरिक्ष से लौटकर PM मोदी से मिला, पूरे देश में जश्न

इसे भी पढ़ें : DC बोले, स्वच्छ जल और स्वच्छ वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता

इसे भी पढ़ें : नेतरहाट से झुके सिर…

इसे भी पढ़ें : DC ने अफसरों को दिये कड़े निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...