Ranchi : झारखंड कैडर के 2005 बैच के सीनियर IPS अफसर कुलदीप द्विवेदी को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में संयुक्त निदेशक (Joint Director) बनाया गया है। इस बाबत केंद्र सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। फिलहाल वे CBI में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत थे।
रांची समेत कई जिलों में रह चुके हैं कप्तान
कुलदीप द्विवेदी की पहचान तेज तर्रार और ईमानदार अफसर के तौर पर रही है। वे रांची के SSP रह चुके हैं और गढ़वा समेत कई जिलों में बतौर SP नक्सल और आपराधिक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। नक्सल मोर्चे पर उनकी अगुवाई में कई बड़ी कामयाबियां मिली थीं, कई कुख्यात अपराधी या तो गिरफ्तार हुये या मारे गये।
कार्यकाल रहेगा 2026 तक
CBI में उनकी यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (deputation) के तहत की गई है, जो कि 17 जनवरी 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगी।
असम कैडर के IPS भी बने ज्वाइंट डायरेक्टर
इसी के साथ, असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के IPS अधिकारी सी. वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी CBI में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 2029 तक तय किया गया है।
केंद्र ने दी नियुक्ति को मंज़ूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : ….और दनुआ घाटी में ऐसे बच गया एक ड्राइवर
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…






