spot_img
spot_img
spot_img

भारत का बेटा, अंतरिक्ष से लौटकर PM मोदी से मिला, पूरे देश में जश्न

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का परचम लहराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार शाम PM नरेंद्र मोदी से मिले। PM मोदी ने उन्हें गले लगाकर हौसला बढ़ाया और कहा, “ये उपलब्धि सिर्फ आपकी नहीं, पूरे भारत की है।” रविवार को जब शुभांशु करीब एक साल बाद वतन लौटे तो दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूलों से उनका शानदार स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, इसरो प्रमुख वी. नारायणन से लेकर उनकी पत्नी कामना और बेटा कियाश भी मौजूद रहे। शुभांशु ने PM मोदी को अपनी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा और वहां किये गये प्रयोगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “घर लौटकर अच्छा लग रहा है।” सरकार ने लोकसभा में भी इस उपलब्धि पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। विषय रहेगा “अंतरिक्ष में भारत की पहली उड़ान और विकसित भारत 2047 की भूमिका।” गौरतलब है कि शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना होकर 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे। वहां उन्होंने 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र पूरे किये। अब शुभांशु जल्द ही अपने गृहनगर लखनऊ जायेंगे और 22-23 अगस्त को राजधानी में होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें : पहले बेटा, फिर मां, फिर बेटा, एक-एक कर तीनों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...