Kohramlive : ”मैडम आज मैं जिंदा हूं, तो सिर्फ उसका इंतेजार है। अभी वह 17 साल की है। साल 2024 में 18 साल की हो जायेगी। डर लगता है कि कही और ब्याह दी गयी तो मेरा क्या होगा। अगर आप गारंटी लेते है है कि आप मेरी उससे शादी करवा दीजिएगा तो मैं उसका 21 साल तक होने का इंतेजार कर सकता हूं। मैं जान देने की खातिर टंकी पर नहीं चढ़ा था। सिर्फ खुद को चोटिल कर दुख देना चाहता था। एक रोज उसकी मां ने उसे खूब टार्चर किया, मारा-पीटा। उसे चोट लगी थी। उसे दर्द हो रहा था। तब मैंने सोचा यह दर्द मुझे भी होना चाहिए और तब मैंने उस रोज अपना हाथ काट लिया। तब कोई कुछ नहीं जाना।

कल उसकी मां ने मुझे झाड़ू दिखाया और बोली संभल जा तू। दूर हो जाओ मेरी बेटी से, वरना मार दूंगी। पहले भी कई बार मुझे हड़काई और डराई थी। पर मैं उसके बिना नहीं रह सकता। मेरी गर्लफ्रैंड की मां ने मुझे खूब डांटा। तब मैंने पहले गम में दारू पी ली। इसके बाद मोहल्ले के पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। यह सोचकर नहीं कूदा की मेरे मरने के बाद उसका क्या होगा। एक चाकू से हाथ काट लिया। हाथ काटते ही चक्कर आया और मैं गिर पड़ा। जिससे माथा भी फूट गया। मेरा खून टंकी से नीचे टपक रहा था। पूरे मोहल्ला से लेकर पुलिस तक आ गयी।” यह दुखड़ा है 20 साल दीपक मालवीय का। “सहसा लोगों को शोले फिल्म की याद आ गयी। जिसमें वीरू, बसंती से शादी करने की चाह में टंकी पर चढ़ खूब नाटक किया था।”

प्यार में दीवाने दीपक को स्थानीय SDM मैडम के पास भी ले जाया गया। वहां उसकी काउंसलिंग की गयी। तब उसने बेखटके कहा मेरे पास उसके 2300 वीडियो और 249 फ़ोटो है। मैं इसका क्या करूं। किसी हालत में मेरी उससे शादी करवा दो। SDM मैडम ने दीपक को बहुत समझाया, पर वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। SDM ने जब उससे पूछा कि पानी की टंकी पर क्यों चढ़े थे? तो वो बोला- मैं इस लड़की से प्यार करता हूं। वह भी मुझसे प्यार करती है, लेकिन वह अपने पेरेंट्स से डर रही है। बीते मंगलवार को मेरी उससे बात हुई थी। मैं पानी की टंकी पर चढ़ा था, लेकिन मुझे मरना थोड़े न है। मुझे सिर्फ उस लड़की से शादी करना है। मैं हर पल उसके साथ ही रहना चाहता हूं। उससे शादी जो जाये, फिर मैं मर भी जाऊं तो गम नहीं।

SDM ने कहा- लड़की 17 साल की है। अभी उससे शादी करना तो गैरकानूनी है। उसे बालिग तो हो जाने दो। लड़की के बालिग होने पर वह जहां कहेगी हम उसकी शादी करवा देंगे। क्योंकि वह अपनी मर्जी से शादी करने के लिये आजाद है। इस पर लड़के हाथ जोड़कर कहा- 3 साल से मेरा उससे अफेयर है। मैं 18 साल की होने तक क्या, 21 साल की होने तक उसका इंतजार कर सकता हूं, लेकिन उसके घरवालों ने उसकी कहीं और शादी कर दी तो? मुझे गारंटी चाहिये, उसकी शादी पहले नहीं होगी। यह अजीबों-गरीब वाकया मध्य प्रदेश के राजगढ़ के खिलचीपुर में कालाजी बड़ली इलाके से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Railway Facility : जनरल टिकट लेकर करें स्लीपर में सफर, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बिंकटेश बाबू के घर आये एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें :अब बजट को लेकर अपना सुझाव झारखंड सरकार को भेज सकेंगे… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.1.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर












