बेरमो में सड़क से 100 फीट नीचे नाला में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत, तीन युवक जख्‍मी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : जरीडीह बाजार में हुए शादी समारोह से शनिवार की रात लौट रहे एक स्कॉर्पियो सवार एक युवक राकेश कुमार की हादसे में मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो के बोकारो कोलियरी के डीडी माइनस के पास कुरपनिया 4 नंबर मेन रोड के टर्निंग मोड़ पर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गोदो नाला में गिरने से हुई। स्काॅर्पियो में चार युवक सवार थे। एक गाड़ी के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक सहित तीन युवक जख्मी हैं। चारों युवक बारात में आए थे और शादी के बाद धनबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

चालक गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

ड्राइवर सराेज कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। बाकी दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं। माना जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और टर्निंग पर अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद गांधीनगर थाना के एसआई इंदर लाल राय ने एंबुलेंस द्वारा घायल सरोज को अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।

Read More :कुछ दिन पहले न्‍यूड दिखे थे ये सांसद, इस बार कर दिया ये कारनामा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...