TRENDING :कनाडा में हाईलेवल मीटिंग के दौरान एक सांसद कैमरे के सामने एक माह पहले न्यूड यानी नंगा नजर आए थे। एक वेबसाइट के मुताबिक, वही सांसद इस बार डिजिटल मीटिंग के दौरान कैमरे के सामने कॉफी के कप में पेशाब करते नजर आए। ये हरकत अनजाने में थी या जानबूझकर, इसकी पुष्टि कोई नहीं करता है, लेकिन एक माह में दूसरी बार हाईलेवल मीटिंग में ऑन कैमरा सांसद ने ऐसी हरकत की। यह शर्मनाक है।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
एक माह में दो बार गलत हरकत
कोरोना संक्रमण के कारण हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल मीटिंग के दौरान कनाडा के सांसद विलियम अमोस की शर्मनाक कर देने वाली हरकत से सभी शर्मसार हैं। बताया गया कि एक माह पहले भी सांसद हाईलेवल मीटिंग में ऑन कैमरा न्यूड दिखे, इसके बाद ये दूसरी बार है। सांसद की जब ये हरकत मीटिंग में जुड़े अन्य सदस्यों ने लाइव देखी, तो वे शर्मिंदा हो उठे।
Please see my statement. Veuillez lire ma déclaration. pic.twitter.com/ICc8WjqNZi
— William Amos (@WillAAmos) May 28, 2021

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
सांसद ने अपनी हरकत पर मांगी माफी
सांसद ने अपनी इस हरकत पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘पिछली रात हाउस ऑफ कॉमन्स की कार्यवाही के दौरान मैंने एक गैर-सार्वजनिक काम किया। मैंने मीटिंग के दौरान ही पेशाब कर दिया और बाद में मुझे अहसास हुआ कि मैं कैमरे पर ही था। इस ट्वीट में सफाई देते हुए सांसद विलियम ने कहा है कि यह आकस्मिक था और लोगों को दिखाई नहीं दे रहा था, फिर भी यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। इस पूरे मामले पर बवाल मचता देख, सांसद ने सभी संसदीय पदों से इस्तीफा देने की बात कही है।

Read More : Read More :आमों की ये प्रजातियां देश-दुनिया पर करती हैं राज, ऐसे करें पहचान
लिबरल पार्टी के सदस्य हैं सांसद विलियम
गौरतलब है कि उद्योग मंत्री फ्रेंकोइस-फिलिप शैम्पेन के संसदीय सचिव के रूप में सांसद विलियम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 2015 में वे क्यूबेक के पोंटिएक से सांसद चुने गए हैं। सांसद विलियम प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सदस्य है।












