spot_img

आगरा में स्कॉर्पियो और कंटेनर आपस में टकराई, बिहार के 7 और झारखंड के 2 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्तर प्रदेश : आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो और कंटेनर की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में बिहार के 7 लोग है। जबकि झारखंड के दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए।

एत्मादपुर की ओर से आ रही SUB बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रॉंग साइड चली गई। कंटेनर के ड्राइवर ने गाड़ी को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण नाकाम रहा। SUB से टकराने के बाद कंटेनर भी डिवाडर पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की बॉडी को काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों में भी 2 बिहार के लोग हैं। जबकि झारखंड का एक है। स्कार्पियो झारखंड के चतरा के मोहम्मद हिफजुर्रहमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : बाइक में कोयला लोड कर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

इसे भी पढ़ें : सिपाही के खिलाफ थाना पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...