spot_img

सिपाही के खिलाफ थाना पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बिहार : हाजीपुर के एक थाने में दिनभर एक प्रेमिका ने ड्रामा किया। दरअसल फेसबुक पर मिली लड़की से सिपाही को प्यार हो गया। उसने प्रेमिका का हाजीपुर बुलाया फिर एक कमरा किराए पर लेकर साथ रहने लगे, मगर जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया फिर क्‍या था प्रे‍मिका पहुंच गई थाना और सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। लेकिन प्रेमिका ने कानूनी लड़ाई लड़ने के बदले सिपाही के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है। प्रेमी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस का एक जवान है, जो हाजीपुर के एक थाने में तैनात है। प्रेमिका पटना की रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें :दिल की सेहत को संतुलित रखता है बाजरे का आटा, जानें अन्‍य खासियत

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को हाजीपुर बुलाया

प्रेमिका का कहना है कि आरोपी सिपाही ने उसे हाजीपुर बुलाया था। हाजीपुर पुलिस लाइन के पास सिपाही ने एक कमरा किराये पर ले रखा था और उसी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। लेकिन अब प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा है। इसपर प्रेमिका उसके ऊपर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

महिला थाना  बुलाया गया

हाजीपुर महिला थाना की थानेदार ने आरोपी सिपाही को थाने बुलाया। प्रेमी को देखते ही प्रेमिका ने थाने में ही बवाल काटना शुरू कर दिया। जब महिला थानेदार ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो लड़की ने साफ़ मना कर दिया और कहने लगी कि थाने में ही दोनों की शादी करा दी जाये। पुलिस ने लड़की के घर वालों को घटना की जानकारी दी। और परिजन के पहुंचते ही पुलिस ने लड़की को घरवालों को सौंप दिया और आरोपी पुलिसकर्मी को शर्तनामा बनवा कर पुलिस लाइन भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...