कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव से उबर रहे बिहार में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अगले वर्ष चार जनवरी से चरणबद्ध तरीके से विद्यालय, महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें : तेतरियाखाड़ कोलियरी में उग्रवादियों का तांडव, 5 वाहनों को फूंका, 4 को मारी गोली
मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद श्री कुमार ने बताया कि 04 जनवरी 2021 से विद्यालयों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। इस दौरान इन कक्षाओं के चलने के परिणाम की समीक्षा करने के बाद नौवीं कक्षा से नीचे की कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 18 जनवरी 2021 से नीचे की कक्षाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें : दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
इसे भी पढ़ें : Rajbhawan पोस्टरबाजी के पांच आरोपी धराए, बाइक-बोलेरो भी जब्त












