spot_img

स्कूली बस ने ले ली एक मां की जान, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के ओवरब्रिज कडरू के पास एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार विवाहिता आशा पांडेय की जान ले ली। वहीं स्कूटी पर बैठा बेटा आशीष कुमार पांडेय जख्मी हो गया। हादसे में काल के गाल में समा गई आशा पांडेय जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के पास लटमा रोड में विकास नगर रोड नंबर 10 में रहती थी। मृतका आशा के पति का नाम अशोक कुमार पांडेय है। यह हादसा सोमवार को दिन के 3 से 4 बजे के बीच हुआ। धक्का मारने वाले स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आशा पांडेय अपने बेटे आशीष के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। रास्ते में ही कडरू ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूल बस ने मां बेटे को धक्का मार दिया। इस हादसे में मां लहुलूहान हो गई, वहीं बेटे का स्पाइनल कोड टूट गया। दोनों को स्थानीय गुरूनानक अस्पताल में ले जाया गया, जहां मां की मौत हो गई। बेटे की भी हालत खराब है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस रोड में अक्सर स्कूली बसें तेज रफ्तार में आती जाती रहती है। इन बसों की रफ्तार की सीमा को बांध देना चाहिये। ऐसे ही रोड में लोगों की आवाजाही खूब होती है। पुलिस प्रशासन को इसपर गौर करना चाहिये।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम

इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्‍या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई

इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित