Kohramlive : इन दिनों पूरे देश में द केरल स्टोरी फिल्म सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। वहीं ममता सरकार ने सुदीप्तो सेन की इस फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन किया हुआ है। जिसके खिलाफ फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर बैन लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। इसी याचिका पर आज सुनवाई हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जब यह फिल्म पूरे देश में दिखाई जा रही है तो पश्चिम बंगाल सरकार इसपर प्रतिबंध क्यों लगा रही है, आप इस फिल्म को क्यों नहीं चलने दे रहे हैं। यह फिल्म देश के अलग-अलग हिस्सों में समान रूप से चल रही है। फिल्म अच्छी हो बुरी लेकिन इसे बैन करने का कोई मतलब नहीं है। फिल्म कैसी है इसे लोगों को तय करने दें। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 17 मई को होगी। यहां याद दिला दें कि बीते 8 मई को ममता सरकार ने नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने का हवाला देते हुए राज्य में द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि तमिलनाडु ने भी डिफेक्टो बैन लगाया है। और भी राज्य बैन लगाने की धमकी दे रहे हैं, इससे निर्माताओं को रोजाना नुकसान हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : पूर्व डीसी छवि रंजन की बढ़ी रिमांड, देखें कब तक…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली बेटी की डे’ड बॉडी, मां बोल गई यह…
इसे भी पढ़ें : अगले 2 दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : 15 मई को झारखंड बंद का ऐलान, अलर्ट मोड में पुलिस…
इसे भी पढ़ें :CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…
इसे भी पढ़ें :ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :कुछ निवाले खाते ही भर जाता पेट, तो हो जाए अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : आने वाले 2 दिनों में 43 के पार होगा पारा!












