Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा रेल पटरी पर एक नाबालिग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ी थी। रेल पटरी पर पोल संख्या 151 के पास डेड बॉडी पड़ी थी। खबर पाकर मौके पर शिकारीपाड़ा पुलिस पहुंची। लाश के पास से पुलिस को एक नोटबुक मिली। जिस पर उसके स्कूल का नाम और कक्षा लिखी थी। जिससे पता चला कि छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ती थी। उसकी उम्र 15 के करीब थी। उसका स्कूल यहां से काफी दूर है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना दुमका के शिकारीपाड़ा में दुमका-रामपुरहाट रेलखंड इलाके में सिमलती गांव की है।
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक लाश को देखने से लग रहा है कि किशोरी के साथ रेप कर उसे मार दिया गया है। उसके सिर पर घातक हथियार से हमला किया गया है। वहीं पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। थानेदार उमेश राम का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी से किसी बात के विवाद के बाद मारपीट शुरू हुई होगी। फिर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। लाश रेलवे पटरी पर इसलिए छोड़ दी ताकि इसे आत्महत्या साबित कर सके। जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।
खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने इसे बड़ी साजिश कहा है। मां का कहना था कि अगर हमारी बेटी को आत्महत्या ही करनी होती तो वह इतना दूर क्यों आती। घर के बगल से ही ट्रेन की पटरी गुजरती है। यह आत्महत्या नहीं है। मृतका किशोरी 3 भाई-बहन में सबसे छोटी थी। शिकारीपाड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : अगले 2 दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : 15 मई को झारखंड बंद का ऐलान, अलर्ट मोड में पुलिस…
इसे भी पढ़ें :CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…
इसे भी पढ़ें :ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :कुछ निवाले खाते ही भर जाता पेट, तो हो जाए अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : आने वाले 2 दिनों में 43 के पार होगा पारा!
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें…रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन इस दिन चलेगी!












