kohramlive desk : बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर NDA परीक्षा को लेकर अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में लड़कियों की एंट्री को लेकर बाते कही है। अदालत ने साफ कहा है कि इसी साल नवंबर में होने वाली परीक्षा में महिलाओं को बैठने की इजाजत मिलनी चाहिए, इसे एक साल के लिए नहीं टाला जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये एक बदलाव का फेज़ है, लेकिन हम इसे टालने नहीं देंगे। सिस्टम की मुश्किलों को दूर करते हुए हमें इस ओर आगे बढ़ना चाहिए। जितनी भी दिक्कतें हैं, हम उनसे इनकार नहीं कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद UPSC की ओर से नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सरकार की ओर से पहले अगले साल होने वाले मई के एग्जाम में लड़कियों को एंट्री देने की तैयारी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ रक्षा मंत्रालय से सवाल किया कि अगर एनडीए में महिलाओं की एंट्री हो रही है, तो फिर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) में भी ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको सीटें बढ़ानी हैं, तो उस ओर कदम बढ़ाना होगा। अदालत ने कहा कि जिन जगहों पर महिलाओं के लिए एंट्री है, उस ओर तेज़ी से काम करना चाहिए। इस पूरे मामले पर अब ASG को अगले दो हफ्ते में हलफनामा दायर करना होगा।
इसे भी पढ़ें :बोर्डिंग स्कूल में कोरोना विस्फोट, 79 स्टूडेंट्स और 3 स्टाफ पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से खजाना खाली, रोते-चीखते लोग क्या बोले… सुनें
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला















