spot_img
spot_img
spot_img

PNB के Locker से खजाना खाली, रोते-चीखते लोग क्या बोले… सुनें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Santosh/Bhawna) : चोरी डकैती न हो जाये इस डर से Bank Locker में सारे कीमती जेवरात रखने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिन्हा सकते और सदमे में हैं। उनका सोने का सारा कीमती जेवरात Bank Locker से गायब हो गया। केवल चांदी के जेवरात बचे हैं। लॉकर में रखे कुल 46 भर सोने के जेवरात की चोरी हो गयी। इसमें सोने के 7 पीस चेन, 3 सेट हार, 17 पीस अंगूठी, 15 जोड़े झुमके, 3 पीस मंगल सूत्र, 3 पीस कंगन और 1 पीस नथिया शामिल है। बेहद चौंकाने वाली यह वारदात पंजाब नेशनल बैंक, धर्म शाला रोड, डालटनगंज में हुई। डॉ सिन्हा को लॉकर नंबर 54 मिला था। लॉकर की 1 चाभी डॉ सिन्हा के पास और दूसरी चाभी बैंक मैनेजर के पास रहती थी। लॉकर का इस्तेमाल डॉ सिन्हा और उनकी पत्नी करते हैं।

यह खुलासा करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ सिन्हा ने पलामू के मेदिनीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ सिन्हा ने कहा कि सबसे बेहतर सेफ जोन मान कर घर में रखे सारे जेवरात इस लॉकर में लाकर रख दिया था। इसका लेखा जोखा भी बैंक के रजिस्टर में दर्ज रहता है। बीते 13 सिंतबर को वह अपने लॉकर झांकने आये, नहीं खुला। बैंक मैनेजर को बताया तो उन्होंने भी जोर लगाया, तब भी नहीं खुला। बैंक मैनेजर ने कहा technician को बुलाना होगा। अगर खुल गया तो 3600 रुपये खर्च होंगे। वहीं अगर लॉकर तोड़ना पड़ा तो आपको 8900 रुपये देने होंगे। यह सुन डॉ सिन्हा को गहरा झटका लगा। पर लॉकर खोलना था, इस कारण अगले ही दिन यानी 14 सिंतबर को technician को बुलाना पड़ा। लॉकर चाभी से नहीं खुला, उसे तोड़ना पड़ा। लॉकर से सारे सोने के जेवर गायब थे। केवल चांदी के गहने बचे थे। बैंक में कोहराम मच गया।

मौके पर पुलिस भी आ गयी थी। बैंक लॉकर से कीमती जेवरात गायब हो जाने की फैली खबर के बाद वे सारे लोग भागे-भागे बैंक पहुंचे, जिनका यहां लॉकर था। सबने अपना अपना लॉकर खोल कर देखना शुरू किया। कुछ और लोगों के लॉकर से कीमती जेवरात गायब मिले। डॉ सिन्हा ने बताया कि 10 दिन पहले जब उन्होंने अपना लॉकर खोला था, तो सारे जेवरात सही सलामत थे। चारों तरफ शोर मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गयी। शक के आधार पर बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार को कस्टडी में पुलिस ने ले लिया। डिप्टी मैनेजर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि कई लॉकर से सारे जेवर उसने ही चुराए। चोरी के जेवरात कुछ जेवर व्यवसायियों के पास 3 प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखा। बदले में मिले पैसे को वह 5 प्रतिशत ब्याज पर लगता था। पुलिस को दिए बयान में डिप्टी मैनेजर प्रशांत ने कहा कि शराब के धंधे में उसे 40 लाख का नुकसान हुआ था। यही वजह है कि उसने लॉकर से गहने चुराए। अब तक 4 लोग सामने आए हैं जिनके लॉकर से सोने, हीरे के जेवरात गायब हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...