spot_img

SC के चीफ जस्टिस झारखंड में बोले- अखबार जिम्मेदार जरूर, पर इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया भूल गई अपनी जिम्मेदारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमन्ना ने कहा कि वर्तमान समय लोग यही समझते है कि कोर्ट में लंबित मामलों के लिए न्यापालिका ही जिम्मेवार है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। जजों की नियुक्ति और आधारभूत संरचना मिले तो काम  तेजी से होगा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना ने आगे कहा की वर्तमान समय में जजों के फैसलों का मीडिया ट्रायल हो रहा है। वर्तमान दौर में प्रिंट मीडिया जिम्मेवार जरूर है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया अपनी जिम्मेदारी भूल गये है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी खुद तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सेहत के लिए यह ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी विडबना है कि जजों को रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी तरह की सुविधा और सुरक्षा नहीं दी जाती है। जज उसी समाज में फिर से लौटता है, जिसके खिलाफ उन्होंने  कई  फैसले दिये है। ऐसे में उनकी सुरक्षा खतरे में है। इसपर सरकार को गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा न्यापालिका जितनी मजबूत होगी लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग अपनी समस्यां को लेकर जजों की ओर देख रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना शनिवार को झारखंड के सरायकेला के चांडिल और गढ़वा के नगर उंटारी के नये सब डिवीजन कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन करने आए थे। इसका आयोजन राजधानी रांची के धुरवा के ज्यूडिशियल अकेडमी में किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने कहा कि आज वह घड़ी आ ही गई है जिसका इंतजार लंबे समय से था।

मौके पर  गढ़वा डीसी रमेश घोलप, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार झा, गढ़वा बार काउंसिल के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा एवं नगर उंटारी बार काउंसिल के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे, अधिवक्तागण आदि उपस्थित थें ।

इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर्स अब नहीं कर सकेंगे उम्र घोटाला, BCCI कर रहा जांच का पुख्‍ता इंतजाम

इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...