Kohramlive desk: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन पर विशेष छूट दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि वह ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस (Zero Processing Fees) पर लोन देगा। शून्य प्रोसेसिंस फीस 31 जनवरी 2022 से पहले लिए जाने वाले पर्सनल लोन पर ही लागू होगी। एसबीआई के इस पर्सनल लोन (SBI Personal Loan) के लिए किसी भी समय अप्लाई किया जा सकता है। मतलब यदि आप रात के समय भी लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। आपको YONO ऐप पर सिर्फ चार क्लिक करने हैं और आपको लोन मिल जाएगा।
हालांकि, यह लोन सभी लोगों को नहीं मिलेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तय किए गए कुछ नियमों पर जो कस्टमर खरे उतरते हैं, उनमें से भी जिन कस्टमर्स को लोन के लिए चुना गया है, उन्हें ही लोन मिल सकता है। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर sbi.co.in जाकर देख सकते हैं।
पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ने हाल ही में अपने इस ऑफर के बारे में ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में बैंक ने पर्सनल लोन पर दिए जा रहे इस ऑफर के फायदे बताए हैं। बैंक ने कहा है कि कम इंटरेस्ट रेट (Low Interest Rate), जीरो प्रोसेसिंग फीस (Zero processing fees) के साथ हम आपको सही चुनने में मदद करते हैं। एसबीआई के पर्सनल लोन (SBI Personal Loan) के लिए ग्राहकों को महज 9.60 प्रतिशत सालाना ब्याज चुकाना होगा।
SBI में कैसे पाया जा सकता है ये लोन
ये लोन पाने के लिए आपके पास SBI का YONO ऐप होना चाहिए। यदि आप YONO पर हैं और लोन के लिए इलिजिबल हैं तो केवल चार स्टेप फॉलो करके आप लोन पा सकते हैं।
- सबसे पहले ग्राहक को YONO ऐप पर लॉगिन करना है।
- इसके बाद ग्राहक को ‘Avail Now’ पर टैप करना है।
- फिर ग्राहक को समय (टेन्योर) और रकम (अमाउंट) भरना है।
- इसके बाद ग्राहक को अपने मोबाइल पर आया एक OTP दर्ज करना है। OTP भरने के बाद लोन की रकम ग्राहक के अकाउंट में आ जाएगी।
अप्लाई करने से पहले देखें अपनी योग्यता
यदि आप ये देखना चाहते हैं कि आपको ये पर्सनल लोन मिल सकता है या नहीं तो आप 567676 पर SMS करके भी जान सकते हैं। आपको SMS <PAPL> <space> <SBI account के अंतिम चार नंबर> लिखकर 567676 नंबर पर भेजना है।
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज












